कांग्रेस जिलाध्यक्ष कटरे सहित वरिष्ठ पदाधिकारी कांग्रेस में ही तठस्थ..
गोंदिया टुडे न्यूज़।
गोंदिया। कांग्रेस के गोंदिया जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम (बाबा) कटरे ने जानकारी दी कि, वे कही नही जा रहे। वे पक्ष के पद पर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जिसे भी उम्मीदवारी देती है, उसके लिए मजबूती से कार्य करेंगे।
बाबा कटरे ने कहा कि, विधायक दूसरे पक्ष में जा रहे है ये जानकारी है पर कब जा रहे है ये नही पता। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस छोड़कर कही नही जाएंगे।
Be First to Comment